नाबालिग स्कूली बच्चों को टेलीग्राम से भेजे अश्लील वीडियो:पैसे लेकर युवक ने सब्सक्रिप्शन कराया, अपने खाते में जमा कराई रकम, FIR दर्ज


हरदोई में नाबालिग स्कूली बच्चों को अश्लील वीडियो परोसने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में शहर कोतवाली में तैनात रोशन सिंह ने साइबर थाने में रविवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस तरह से मामले में छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ने की आशंका है। रोशन सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उन्हें खास मुखबिर से सूचना मिली कि टेलीग्राम ऐप के माध्यम से नाबालिग स्कूली बच्चों के बीच अश्लील वीडियो और तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं। जांच में पता चला कि इन चैनलों तक पहुंच सब्सक्रिप्शन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही मिलती है। साइबर सेल की जांच में सामने आया कि सब्सक्रिप्शन की धनराशि एचडीएफसी बैंक के एक खाता संख्या में भेजी गई थी। यह खाता विकास सिंह पुत्र नंदकिशोर सिंह के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने विकास सिंह को आरोपी बनाया है और उसके कृत्य को अपराध की श्रेणी में रखा है। इस मामले के सामने आने से अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए मामले की गहन जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्कूलों में इस तरह की घटना से सभी हैरान हैं। पुलिस ने आरोपी विकास सिंह के खिलाफ अश्लील सामग्री की बिक्री, वितरण, सार्वजनिक प्रदर्शन और आईटी एक्ट की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *