![]()
आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में नाबालिक का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि नाबालिक का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ-साथ ही शारीरिक संबंध बनाने का दबाव आरोपी बना रहा था। पूर्व में भी पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी अश्लील वीडियो के आधार पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी पर दर्द है तीन गंभीर आपराधिक मुकदमे
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर गोपाल जी ने बताया कि आरोपी शिव शंकर जो की पवई थाना क्षेत्र का रहने वाला है को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपी के मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी भी जांच कराई जा रही है।
Source link
नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार:आजमगढ़ के पवई थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा, तलाश में जुटी थी पुलिस