नहर में लगी पाइप में फंसकर युवक की मौत:कुशीनगर में नहाते समय हादसा, पत्नी की पहले हो चुकी है मौत; 4 बच्चे अनाथ


कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक नहर में नहाते समय एक पाइप में फंस गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान श्रवण राजभर (35) पुत्र नागेश्वर राजभर के रूप में हुई है। वह नहर में नहाने गया था। उसी दौरान वहां लगे एक पाइप में फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव पुल के पास फंसा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सब इंस्पेक्टर मणिन्द्र कुमार अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है। श्रवण राजभर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा बेटा सन्नी, पुत्री रविना, अमित और सबसे छोटा पुत्र अमर शामिल हैं। पिता की असामयिक मृत्यु के बाद इन बच्चों के माता-पिता दोनों नहीं रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *