![]()
वाराणसी के सरानाथ जोन में बेलदार के पद पर तैनात आउट सोर्सिंग कर्मियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इन कर्मियों ने शुक्रवार को काम रोक दिया और सेलरी की मांग के लिए प्रदर्शन किया। लेकिन कोई आश्वासन न मिलने पर सभी ने नगर आयुक्त को एक पत्र लिखा है और सेलेरी की मांग की है। चार महीने से नहीं मिली सेलरी बेलदार सुभाष ने बताया – सारनाथ नगर निगम जोन में आउटसोर्सिंग से बेलदारों की नियुक्ति हुई है। इसमें 20 से अधिक कर्मी है जिनका वेतन पिछले चार महीने से नहीं आया है। बेटा न आने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे इस बारे में सोच नहीं पा रहे हैं। हमारी मांग है कि हमारा पैसा यानी सेलरी हमें दी जाए। अधिकारियों ने सिर्फ दिया आश्वासन सुभाष कुमार ने बताया – हमारी 9000 रुपए है। लेकिन वह भी फरवरी माह से नहीं आयी है। कई लोगों से सूद पर पैसा लेकर घर का खर्च चला रहे हैं। ऐसे में हमारी मांग बस यही है कि नगर निगम हमारी मांग सुने और सेलेर दे। वहीं उन्होंने बताया कि हमने अधिकारियों से बात की थी पर उन्होंने कोई भी बात नहीं सुनी और हम लगातार दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। यदि सेलरी नहीं मिली तो हम आंदोलन करेंगे। नगर आयुक्त को दी सूचना बेलदार गोविन्द पाल ने बताया – आज अधिकारियों के कोई जवाबी न देने पर हमने हड़ताल की है। इसके बाद हमने एक संयुक्त लेटर बनाया है और नगर आयुक्त से वेतन दिए जाने की गुहार लगाईं है। क्योंकि यदि वेतन नहीं मिला तो आने वाले समय में हमारे ऊपर संकट के बदल छा जाएंगे। सभी कर्ज में डूबे हुए हैं। ऐसे में हमारी बस एक ही मांग है कि हमारा वेतन हमें दे दिया जाए ताकि हम और हमारा परिवार किसी संकट में न फंसे।
Source link
नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मियों का नहीं मिला वेतन:बोले – चार महीने से कर्ज में डूब गए हैं, नहीं किया काम, नगर आयुक्त से लगाई गुहार