रामपुर में एडीएम ने दो गोशालाओं का किया निरीक्षण:साफ-सफाई में खामियां मिलने पर लगाई फटकार, टीकाकरण और पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश


रामपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनंद कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर स्वार तहसील क्षेत्र स्थित वृहद गो-रक्षण केंद्र नसीराबाद और कान्हा गौशाला मसवासी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों गोशालाओं में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। नसीराबाद गो-रक्षण केंद्र में मिलीं खामियां वृहद गो-रक्षण केंद्र नसीराबाद के निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद मिलक के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे। एडीएम ने साफ-सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए गोवंशों को उनकी स्थिति के अनुसार अलग-अलग बाड़ों में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित टीकाकरण, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और पशु चिकित्सकों की निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा। मसवासी गौशाला में पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश इसके बाद एडीएम ने कान्हा गौशाला मसवासी का निरीक्षण किया। यहां नगर पंचायत मसवासी के अधिशासी अधिकारी और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण में गोशाला की साफ-सफाई अपेक्षित स्तर पर नहीं मिली। इस पर उन्होंने गोवंशों के लिए बनी पेयजल हौजियों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें उपयोग योग्य बनाए रखने के निर्देश दिए। बीमार गोवंशों की विशेष निगरानी पर जोर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कमजोर और बीमार गोवंशों की विशेष निगरानी रखी जाए। उनके समय पर उपचार, पौष्टिक आहार और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई एडीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि गोशालाओं में स्वच्छता, गोवंशों का स्वास्थ्य, पोषण और समुचित प्रबंधन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *