नगर निगम अयोध्या में 10 नामित पार्षद घोषित:सिविल लाइन से सुशील मिश्र, बड़ी देवकाली से सुनीता गुप्ता समेत दस नाम शामिल


नगर निगम अयोध्या में दस नामित पार्षदों की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद की ओर से आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार नगर निगम में विभिन्न क्षेत्रों से दस लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है। नगर निगम अधिनियम के तहत विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व और सामाजिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए नामित पार्षद बनाए जाते हैं। इन्हें नगर निगम की बैठकों में भाग लेने और जनहित से जुड़े विषयों पर सुझाव देने का अधिकार होता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नामित पार्षदों के माध्यम से नगर निगम में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। इससे शहर के विकास से जुड़े विषयों पर बेहतर सुझाव मिलेंगे और नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि घोषित नामित पार्षदों में सुशील कुमार मिश्र (सिविल लाइन), संजय निषाद (निषाद नगर रेतिया), लक्ष्मण वर्मा (हैबतपुर दशरथ कुंड), संजय कोरी (धर्मपुर सहादत), सुशील कुमार सिंह (सरस्वतीपुरम), रंजना सागर (राजघाट), आशुतोष पांडेय (दीनदयाल नगर वार्ड), ज्ञान केशरवानी (बेगमगंज मकबरा), सुनीता गुप्ता (बड़ी देवकाली) और अनीता द्विवेदी (रामनगर रोड नाका) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी नामित पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को नगर निगम के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे और शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नामित पार्षदों को बधाई दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *