देश के युवाओं व किसानों को छल रही मोदी-योगी सरकार:किसान नौजवान बचाओ यात्रा की ब्रीफिंग के लिए पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव


युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी ने कहा कि किसान नौजवान बचाओ यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार की युवा व किसान विरोधी नीतियों से रूबरू कराना है। अब समय आ गया है कि जब युवाओं को भ्रमित होने से रोका जाए। कांग्रेस इस यात्रा के जरिए युवाओं को जागरूक करेगी। पहले चरण में आठ जिले शामिल
बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान विशाल चौधरी ने बताया कि किसान नौजवान बचाओ यात्रा के पहले फेस की शुरुआत सहारनपुर से हुई है। यह यात्रा सहारनपुर से नोएडा तक जाएगी और आठ जिलों में युवाओं को और किसानों को जागरूक करेगी। पांच चरण की यात्रा पूरी होने के बाद पार्लियामेंट का घेराव होगा। विरोध के बावजूद निकालेंगे यात्रा
विशाल चौधरी ने बताया कि सहारनपुर से यात्रा शुरू होने के साथ ही सरकार के इशारे पर प्रशासन का विरोध भी शुरू हो चुका है। शनिवार को मुजफ्फरनगर में प्रशासन ने यात्रा नहीं निकलने दी। रात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और अभद्रता कर उन्हें भगाने का काम किया गया। रविवार को बड़ौत-बागपत में यह यात्रा है। इसी श्रृंखला में 6 मई को मेरठ यह यात्रा पहुंचेगी। केंद्र-राज्य सरकार को युवाओं से सरोकार नहीं
विशाल चौधरी ने कहा कि देश में मोदी और योगी का तानाशाही शासन चल रहा है। उत्तर प्रदेश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। इसी तरह पश्चिम उत्तर प्रदेश का नौजवान भी पूरी तरह परेशान है। नोएडा का मजदूर हो या पढ़ा लिखा युवा, अपने हक की लड़ाई लड़ने को मजबूर है। छात्र परीक्षा देने जाता है तो बाद में पता चलता है कि पेपर लीक हो चुका है।

खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *