'देवी जी का फैलाया रायता निपटा रहा हूं':बृजभूषण शरण सिंह का विनेश फोगाट पर तंज, कहा- स्टालिन जैसे लोग रावण के वंशज


गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान पर पलटवार किया है। स्टालिन ने कहा था कि सनातन लोगों को बांटता है और अलग-थलग करता है, इसलिए इसे खत्म कर देना चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण सिंह ने स्टालिन को ‘रावण और हिरण्यकश्यप का वंशज’ बताया। बृजभूषण सिंह ने कहा कि सनातन को हर युग में चुनौती मिली है, चाहे वह सतयुग हो, त्रेता, द्वापर या कलियुग। उन्होंने स्टालिन जैसे लोगों को ‘आसुरी शक्तियां’ बताते हुए कहा कि सनातन ही सत्य है और इसे कोई मिटा नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि ये ‘थोड़े से बचे हुए’ लोग जल्द ही समाप्त हो जाएंगे। वहीं, विनेश फोगाट के गोंडा आने और उन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में भी बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “मेरे लिए ये जो रायता फैलाकर गई हैं देवी जी, हम उसी को निपट रहे हैं इस समय कोर्ट में।” कुश्ती प्रतियोगिताओं के आयोजन और खिलाड़ियों के खेलने पर उन्होंने कहा कि यह वर्तमान भारतीय कुश्ती संघ (WFI) का विषय है। पूर्व WFI अध्यक्ष के रूप में अपने अनुभव का हवाला देते हुए बृजभूषण ने कहा कि WFI कभी किसी खिलाड़ी को खेलने से नहीं रोकती, क्योंकि यह खिलाड़ियों के लिए ही बनी है। उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी को रोका गया होगा, तो उसका कारण भी बताया गया होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *