पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 11 की मौत:पुलिस चौकी के पास धमाके में 30 घायल; तहरीक-ए-तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली


पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में शनिवार को आत्मघाती हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए। साथ ही धमाके में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में सड़क किनारे बनी पुलिस चौकी पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन में धमाका किया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। पाकिस्तानी तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *