देवरिया में बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा:घर में सो रही थी, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत


देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा गांव में एक बुजुर्ग महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। महिला घर में सो रही थी, तभी उसे सांप ने डस लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, मुंडेरा गांव निवासी 70 वर्षीय बासमती देवी पत्नी राम अधार प्रसाद रविवार रात अपने घर में सो रही थीं। देर रात करीब एक बजे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान बासमती देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *