![]()
ललितपुर में रविवार रात करीब 10:45 बजे मौसम में बदलाव आया और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। जिले के अनेक इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। किसान नेता रमेश यादव ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए बेहद लाभदायक होगी और किसानों को इससे फायदा मिलेगा।
बारिश के कारण रात 11 बजे तक ललितपुर का तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बता दें ,शनिवार की रात 8 बजे से रात एक बजे रिमझिम बारिश हुई थी ,जिससे कुछ घंटे तक लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है
Source link
ललितपुर में रात में बारिश, तापमान गिरा:दिनभर की गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत, किसान बोले- फसलों को फायदा होगा