देवरिया में गणेश विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबा युवक:कपड़े और चप्पल से हुई पहचान, गोताखोरों के देर से पहुंचने पर नाराजगी


देवरिया में गणेश विसर्जन के दौरान शुक्रवार रात एक 22 वर्षीय युवक लच्छीराम पोखरे में डूब गया। घटना जिला मुख्यालय के सिंधी मिल स्थित पोखरे में रात करीब 10 बजे हुई। युवक की पहचान सिंधी मिल निवासी आकाश साहनी के रूप में हुई है। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका था। घटना के बाद पोखरे के पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पोखरे में उतरकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना मिलने पर आकाश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पोखरे के किनारे मिले कपड़े और चप्पल से परिजनों ने उसकी पहचान की। आकाश सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मिल का रहने वाला था। उसके पिता का नाम राजकुमार साहनी है।
घटना के करीब 15 मिनट बाद सदर कोतवाली पुलिस और सीओ सदर संजय रेड्डी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पोखरे में युवक की तलाश कराई। रात में अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत आई। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त जवान तैनात किए और वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। गोताखोरों के देर से पहुंचने को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखी। लोगों का कहना था कि यदि गोताखोर समय पर पहुंच जाते तो युवक की तलाश में मदद मिल सकती थी। उन्होंने प्रशासन से जल्द गोताखोर बुलाकर आकाश की तलाश कराने की मांग की। पुलिस और प्रशासन की टीम देर रात तक युवक की तलाश में जुटी रही। पुलिस के मुताबिक, युवक को खोजने के लिए उपलब्ध सभी साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *