सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव, शीशे तोड़े:संतकबीर नगर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल; डीजे थाने ले जाने पर भड़के लोग


संतकबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी में भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया और उसका शीशा तोड़ दिया। पुलिस सांसद को भीड़ से बचाकर सुरक्षित बाहर ले गई। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। विसर्जन यात्रा अमरडोभा चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस डीजे को थाने ले जाने लगी। इससे नाराज लोग सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे। तभी सांसद की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। गुस्साई भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। घटना बखिरा थाना क्षेत्र का है। तोड़फोड़ की 3 तस्वीरें देखिए… विसर्जन जुलूस के साथ चल रहा था डीजे स्थानीय लोगों के मुताबिक, बखिरा कस्बे से गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकला था। जुलूस अमरडोभा होते हुए ढोढया नहर की ओर जा रहा था। तभी मेंहदावल के सीओ सर्वदमन सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सीओ ने जुलूस के साथ चल रहे डीजे वाहन की फोटो खींची। उसे बखिरा थाने ले जाने की बात कही। इससे जुलूस में शामिल लोग नाराज हो गए। सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे। इसी दौरान भीड़ ने सांसद की गाड़ी पर हमला कर दिया। सांसद की गाड़ी पर हमले के बाद उसमें सवार लोग भी नाराज हो गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। …………………………. ये खबर भी पढ़ें… ‘जज के साथ अन्याय हो तो वह कहां जाए’:यूपी में फांसी की 23 सजा सुनाने वाले जज का दर्द, पहले कहा था- मरना पसंद, डरना नहीं एक जज का काम न्याय करना होता है, लेकिन अगर उसके साथ ही अन्याय हो तो वह कहां जाए? क्या जिला जज के प्रशासनिक नियंत्रण में काम कर रहा जज उनके ऐसे आदेशों को मानने के लिए बाध्य है, जो कानून के खिलाफ हों? यह टिप्पणी मुजफ्फरनगर के जज रवि कुमार दिवाकर ने गुरुवार (17 सितंबर) को 10 साल पुराने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले में फैसला सुनाते हुए की। मामले में लंबे समय से कोर्ट के चक्कर काट रहे आरोपी को उन्होंने बरी कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *