देवरिया में किसान की पोखरी में डूबने से मौत:बारिश के कारण पैर फिसलने से हुआ हादसा, खेत से घर लौट रहे थे


देवरिया के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के भटहट गांव में रविवार दोपहर एक किसान की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय बारिश के कारण फिसलन भरी जमीन पर पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए थे। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मंजेय राजभर पुत्र मोतीलाल राजभर के रूप में हुई है। यह घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे हुई। मंजेय राजभर अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी गांव के बाहर स्थित पोखरी के पास उनका पैर फिसल गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें पोखरी से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मंजेय राजभर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर खुखुन्दू थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *