लखनऊ में 52 रुपए किलो चीनी मिल रही:सीएम योगी के निर्देश पर गन्ना विकास विभाग ने की व्यवस्था, बिक्री केंद्र से खरीद सकते हैं


लखनऊ में आम लोगों को 52 रुपए किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने यह व्यवस्था की है। लोग लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर स्थित चीनी बिक्री केंद्र से इस दर पर चीनी खरीद सकते हैं। एक किलो चीनी का पैकेट 52 रुपए और दो किलो का 102 रुपए में मिलेगा। पांच किलो का पैकेट 250 रुपए और 50 किलो की बोरी 2500 रुपए में उपलब्ध है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से चीनी खरीद सकते हैं। हर कार्यदिवस बिकेगी चीनी विभाग के मुताबिक, बिक्री केंद्र पर प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चीनी मिलेगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए केंद्र पर जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। विभाग ने राजधानी के लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *