दिव्यांग युवक को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ:सोनभद्र में प्रशासनिक लापरवाही से परिवार परेशान


सोनभद्र जनपद के नगवां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत डोरिया में 22 वर्षीय दिव्यांग युवक हिमांचल को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। लालता के पुत्र हिमांचल जन्म से ही दिव्यांग हैं और अपने दैनिक जीवन के सामान्य कार्यों के लिए भी दूसरों पर निर्भर हैं। सामान्य स्थिति न होने के कारण वे पढ़ाई भी नहीं कर पाए हैं। युवक की बहन ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन, आवास या अन्य सहायता योजनाओं का लाभ मिलेगा, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। तत्काल योजनाओं का लाभ दिलाया जाए परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों के पास जाकर आवेदन किया है। हालांकि, हर बार उन्हें केवल आश्वासन देकर वापस लौटा दिया जाता है। कभी दस्तावेजों की कमी बताई जाती है तो कभी प्रक्रिया लंबित होने की बात कहकर टाल दिया जाता है। इस स्थिति से परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई अकेला मामला नहीं है, बल्कि कई पात्र लाभार्थी सरकारी तंत्र की सुस्ती और लापरवाही के कारण योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और पात्र व्यक्तियों को तत्काल योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और पीड़ित युवक को उसका हक कब तक दिलाया जाता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *