![]()
वाराणसी की दालमंडी गली में लगातार तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रहेगी। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी। जानकारी के अनुसार आज VDA द्वारा अवैध घोषित 7 मकानों को भी गिराया जाएगा। इन मकानों को पूर्व में नोटिस दी जा चुकी है और मकान खाली करने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके अलावा बुधवार से शुरू हुआ 5 मस्जिदों का ध्वस्तीकरण लगातार जारी है। गुरुवार की शाम 7 बजे तक हुए ध्वस्तीकरण के कार्य के बावजूद अभी पूरी तरह से मस्जिद के हिस्से को गिराया नहीं जा सका। आज भी 250 मजदूर दालमंडी में ध्वस्तीकरण का कार्य करेंगे । वहीं VDA के मकानों पर पोकलेन और जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी। दालमंडी में तोड़ी जा रही मस्जिद की देखिये तीन तस्वीरें… VDA के चिह्नित मकानों को आज गिराया जाएगा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार को दालमंडी में VDA द्वारा अवैध घोषित 7 मकानों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा । ये सभी मकान पूर्व में खाली करने की मुनादी कराई जा चुकी है। ऐसे में आज कार्रवाई की जाएगी। 181 मकानों में से अभी तक पीडब्ल्यूडी 150 पल्स मकानों पर कार्रवाई कर चुका है। इसके अलावा 6 मस्जिदों में से 5 पर कार्रवाई चल रही है। तोड़ी जा रहीं 5 मस्जिदें इसके पहले दालमंडी में बुधवार से 5 मस्जिदों का ध्वस्तीकरण कराए किया जा रहा है। इसमें मस्जिद करीमुल्लाह बेग, मस्जिद संगमरमर, मस्जिद अली रजा, मस्जिद रंगीले शाह और नेसारन की मस्जिद शामिल है। सभी को दो दिनों में 60 से 70 प्रतिशत तोड़ा जा चुका है। इनपर आज भी काम लगेगा।
Source link
दालमंडी में आज तोड़े जाएंगे VDA द्वारा चिह्नित 7 मकान:5 मस्जिदों को दो दिन से गिरा रहे 250 मजदूर, 1500 पुलिसकर्मी तैनात