दामाद ने की सास-पत्नी को चाकू घोपकर मार डाला:ससुर और 3 साल के बेटे को भी किया लहूलुहान, 4 साल पहले हुई थी शादी


बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में एक दामाद ने अपनी सास और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन वर्षीय बेटे को भी चोटें आईं। घायल ससुर का इलाज वाराणसी में चल रहा है। सूचना मिलने पर नगरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बछईपुर निवासी अंतू गोंड ने अपनी बेटी प्रीति उर्फ बंटी की शादी 2022 में सिन्हाचवर निवासी अमित गोड़ से की थी। शादी के कुछ समय बाद प्रीति (पत्नी) और अमित (पति) के बीच विवाद शुरू हो गया था। आपसी पंचायत के बाद, पिता अंतू लगभग एक महीने पहले प्रीति को अपने घर बछईपुर ले आए थे। शनिवार की देर रात, दामाद अमित एक अन्य युवक के साथ बाइक से बछईपुर पहुंचा। उसने बाइक ससुराल से कुछ दूर खड़ी की और पैदल घर पहुंचा। अमित दूसरे घर की दीवार के सहारे छत पर चढ़ा और फिर घर में घुस गया। घर में घुसते ही अमित ने अपनी पत्नी प्रीति (23) पर हमला कर दिया। बेटी को बचाने आईं सास कौशल्या देवी (50) पर भी उसने चाकू से वार किया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर ससुर अंतू (54) वहां पहुंचे, तो अमित ने उन्हें भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने अपने तीन वर्षीय बेटे अवि को भी आंशिक रूप से चोट पहुंचाई। घायल ससुर अंतू का इलाज वाराणसी में जारी है। इस सम्बन्ध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि थाना नगरा के एक गांव से सूचना प्राप्त हुई थी कि वहां चाकू बाजी हुई है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी नगरा मौके पर पहुंचे थे तो जानकारी हुई थी कि एक अमित कुमार गुप्ता नाम का लड़का है, जो मूल रूप से सिंहाचौर गड़वार थाने का रहने वाला है, जिसका ससुराल बछईपुर गांव नगरा में थी, उसके द्वारा रात्रि में आकर अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण पहले अपने पत्नी पर हमला किया, उसके बाद जब उसके सास-ससूर बचाने आये तो उस पर भी हमला किया। इस घटना में जो आरोपी अमित कुमार है, उसकी पत्नी और उसकी सास सुशीला देवी की मृत्यु हो गई है तथा उसके घायल ससुर को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हे बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर किया गया है और अभी तक उनकी स्थिति सही बताई जा रही है । इसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई है तथा इसके सभी संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है, मौके पर स्वाट/सर्विलांस टीम/फील्ड युनिट व क्षेत्राधिकारी रसड़ा घटना स्थल पर मौजूद है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है । तस्वीरें देखिए…
खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *