![]()
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपए की डिमांड भी कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर रानी की सराय थाने में मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आरोपी ने पीड़िता के पति को आपत्तिजनक फोटो भेज दिया। जिससे उसका वैवाहिक जीवन टूट गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। यह है पूरा मामला
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका प्रेम संबंध करीब पांच वर्षों से एक युवक के साथ था। इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। जब भी महिला शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता रहा। इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी अन्य व्यक्ति से कर दी। महिला का आरोप है कि शादी की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 10 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो उसके पति को भेज दिए। जिससे उसका वैवाहिक जीवन टूट गया और पति ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की है।
Source link
आजमगढ़ में सामने आया ब्लैकमेल करने का मामला:पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, शादी का झांसा देकर बनाए अश्लील वीडियो