दहेज का सामान वापस लेने मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला:पीलीभीत में बोली- पति के साथ रहना है, ईको गाड़ी, जेवर और दस्तावेज वापस कराने की मांग की


पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में मंगलवार को एक महिला दहेज का सामान वापस दिलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना गोपी टॉकीज के पीछे की है। महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाने का प्रयास किया। टावर पर चढ़ी महिला की पहचान मनीषा के रूप में हुई है। वह दियोरिया खुर्द निवासी धर्मेंद्र की पत्नी है। मनीषा मूल रूप से पटेल नगर निवासी पूरनलाल की बेटी बताई जा रही है। महिला का आरोप है कि दहेज को लेकर उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। इस मामले में उसने ससुरालियों के खिलाफ बीसलपुर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज करा रखा है। मंगलवार को वह इसी मामले में दहेज में दिया गया सामान वापस कराने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी थी। ईको गाड़ी, जेवर और दस्तावेज वापस कराने की मांग मनीषा ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं। उसने दहेज में दी गई ईको गाड़ी, जेवर और अन्य सामान वापस कराने की मांग की। इसके साथ ही दहेज से संबंधित सभी दस्तावेज भी वापस दिलाने की बात कही। महिला ने अधिकारियों के सामने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने पति से अलग नहीं होना चाहती। उसने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और तलाक नहीं लेना चाहती। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम नागेंद्र पांडे समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर महिला से बातचीत की। अधिकारियों ने महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। मौके पर भीड़ जमा होने के कारण पुलिस ने स्थिति को संभाला। पहले से दर्ज मुकदमे की भी जांच पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा है और दहेज विवाद को लेकर उसके ससुरालियों के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। टावर पर चढ़ने की घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला से बातचीत कर उसकी मांगों की जानकारी ली। थाना अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मामले में पहले से दर्ज मुकदमे और महिला की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *