थिनर से मिटाई एक्सपायरी डेट, VIDEO:नई तारीख लगाकर बेच रहे सामान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश


गोंडा में मंगलवार शाम खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट बदलने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो इमिलिया गुरुदयाल स्थित संघाई एजेंसी और नबील गल्ला मंडी का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में थिनर का इस्तेमाल कर खाद्य पदार्थों पर छपी पुरानी तारीख मिटाकर नई तारीख के स्टीकर लगाए जा रहे थे। हालांकि दैनिक भास्कर वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार देर रात करीब 8 बजे सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति खाद्य पदार्थों के बड़े डिब्बों पर लगी उत्पादन और एक्सपायरी डेट को थिनर से मिटाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह डिब्बों पर नई तारीख के स्टीकर चिपकाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है, जो अब सामने आया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया- मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। किसी भी खाद्य पदार्थ की एक निर्धारित एक्सपायरी डेट होती है। अगर कोई व्यक्ति उसे हटाकर या बदलकर बिक्री करता है तो यह गैरकानूनी है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *