![]()
देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना मलसी चौराहे के पास जैदपट्टी गांव के समीप पथरदेवा-बघौचघाट मुख्य मार्ग पर रात करीब 9:30 बजे हुई। एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर बघौचघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात चार पहिया वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बघौचघाट थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
Source link
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गाड़ी लेकर फरार हो गया आरोपी ड्राइवर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस