![]()
चंदौली जिले में सकलडीहा हाइवे से ताजपुर-रूपेठा तक जाने वाला मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे आवागमन करने वालों को नहर में गिरने का डर बना रहता है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। यह मार्ग सकलडीहा रजवाहा से होकर तेंदुई, सिरोहुपुर, दुर्गापुर, ताजपुर, हरिहरपुर, लेहरा, सरेहुआ कला, सरेहुआ खुर्द और रूपेठा तक जाता है। प्रतिदिन सुबह-शाम नर्सिंग की छात्राओं सहित हजारों लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। रजवाहा का तटबंध सड़क के बराबर हो गया है, जिससे आमने-सामने वाहन आने पर नहर में गिरने का खतरा बढ़ जाता है। ताजपुर गांव के पास चौहान बस्ती और एक परिषदीय विद्यालय भी है। नहर में पानी तेज होने पर सड़क पर पानी बहने लगता है और स्कूल में भी पानी घुस जाता है, जिससे आवागमन करने वालों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। पूर्व ग्राम प्रधान अमित सिंह, डॉ. एस.के. शुक्ला, सतीश चंद्र, सुभाष पांडेय, राजेश चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने जर्जर सड़क और तटबंध की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क और सकलडीहा रजवाहा के तटबंध की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।
Source link
ताजपुर-रूपेठा मार्ग गड्ढों में तब्दील, नहर में गिरने का खतरा:ग्रामीणों की शिकायत पर मरम्मत का आश्वासन