तजाकिस्तान में कांस्य-पदक विजेता प्रीति का काशी में अभिनंदन:भाजपा जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न दिया, भाजपा करेगी प्रोत्साहित

कजाकिस्तान में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेलों और प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। काशी की बेटी प्रीति पटेल ने कुराश चैंपियनशिप में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर देश का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। कुराश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बनारस पहुंची प्रीति का भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने अभिनंदन किया। मथुरापुर भरथरा गांव में प्रीति के आवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न दिया। उससे पूरी प्रतियोगिता और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं ही काशी का परचम बुलंद करेंगी। काशी के बेटी ने जीत दर्ज कर हमारा गौरव बढ़ाया है साथ ही तमाम बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। भाजपा की सरकार इसे खेल में हर कदम पर मदद और प्रोत्साहित करेगी। प्रीति काशी के संजोई अखाड़े में अभ्यास करती है। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रीति ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। कजाकिस्तान में मेडल जीतकर उन्होंने क्षेत्र की बेटियों और अन्य युवाओं के सामने एक नई मिसाल कायम की है। इस दौरान भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, अभिषेक त्रिपाठी, ओमप्रकाश पटेल, अमित पटेल, शिवशंकर पटेल, डॉ. राजेश पटेल, राहुल कुमार, चंदन सिंह पटेल, श्रीराम गुप्ता, अजय पटेल, रमेश विश्वकर्मा, अमित सिंह ‘पीयूष’ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *