डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले:मोदी के 12 साल कांग्रेस के 120 साल पर भारी, सपा के 20 से 25 सांसद टूटने को तैयार,लेकिन हम तोड़ नहीं रहें


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सरोज कुरील, नीलिमा कटियार समेत भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित, दक्षिण अध्यक्ष शिवराम सिंह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान भी मौजूद रहे। सर्किट हाउस में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
दोपहर 12:45 बजे उपमुख्यमंत्री बृजेंद्र स्वरूप पार्क पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकास योजनाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने 15 से अधिक स्टॉलों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शनी में रहने के बाद वह बर्रा स्थित भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के आवास के लिए रवाना हो गए। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
मीडिया से बातचीत में केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने जितनी प्रगति की है, उतनी कांग्रेस अपने 120 साल के राजनीतिक इतिहास में नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि कृषि, बुनियादी ढांचे, रक्षा, तकनीक और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाना सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।
कानपुर के विकास का किया जिक्र
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद कानपुर में तेजी से विकास हुआ है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है। हालांकि अभी विकास की यात्रा जारी है और आने वाले समय में शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
सपा और विपक्ष पर हमला
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दल समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।
राम मंदिर और महिला आरक्षण पर बोले
रामलला जन्मभूमि से जुड़े मामलों पर मौर्य ने कहा कि यदि कहीं कोई अनियमितता हुई है तो उसकी जांच चल रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी। वहीं महिला आरक्षण और ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संकल्पों पर कायम है और देशहित में फैसले ले रही है। डिप्टी सीएम केशव बोले- केशव प्रसाद ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हिन्दू समाज कभी किसी को सताता नही है, जिस तरह से सपा के सांसद या नेता जो जहर उगल रहें है। इसका जवाब जनता 2027 में सपा का सूपडा साफ करके जवाब देगी। इनको अहसास हो जायेगा कि हिन्दू समाज प्रति जिस तरह से बयान दिया जा रहें है। उसको लेकर फिर ये माफी मांगते फिरेंगे। केशव से जब सवाल किया गया कि अखिलेश सवाल उठाया कि राम मन्दिर मामले में जांच के लिए एसआईटी तो बन गई लेकिन उनकी जांच कौन करेगा। इसपर केशव ने कहा कि इसमें जांच जारी है, भगवान श्री राम मंदिर से आस्था जुडी है। सब अच्छा काम चल रहा है, जिन लोगो ने भी गडबड की होगी, उसकी जांच की जा रही है। भगवान हनुमान जी महाराज का गदा उनपर चलेगा। मौर्य से बीजेपी में उथल पुथल का सवाल किया गया तो डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि बीजेपी में कोई उथल पुथल नहीं है। टीमसी का तो यही हस्र होना था। आगे सपा का भी 2027 में ऐसा ही हस्र होगा। जो महाराष्ट्र में हो रहा उसकी विशेष जानकारी नहीं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रबुद्द सम्मेलन कार्यक्रम में मीडिया संवाद के दौरान कहा कि रामलला मंदिर मामले पर पूछे गए सवाल पर कहा कि राम मंदिर के दान पात्र चढावे को लेकर जो शिकायत है उसकी जांच की जा रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि भगवान श्री राम के चढावे का पैसा चाहे जिसने खाया होगा उसका सुख नहीं भोग सकता। जांच के बाद जो दोषी होगा उससे रिकवर किया जायेगा। हनुमान जी महाराज राम जी के भक्त है, वो सब ठीक करेंगे।
एफआईआर के सवाल पर केशव बोले कि अभी जांच चल रही है। अगर एफआईआर की जरूरत होगी तब होगी, अभी तो जांच जारी है। अखिलेश यादव पर कहा कि अखिलेश ब्राहम्ण सम्मेलन करें या ठाकुर सम्मेला उनका कुछ नहीं होने वाला है। सपा सैफई जा रही है, और बीजेपी लखनऊ में है सत्ता में है सत्ता में रहेगी।
कोई भी पार्टी टूट रही है जो वो भ्रष्टाचार करेगी, परिवारवाद करेगी उसका येही होना है। कोई भी भाजपा में नहीं आया है। सपा में तो अभी भी 25 से 25 सांसद टूटने को तैयार हैं, लेकिन हम लोग तोड़ ही नहीं रहें हैं। राम मंदिर एक आस्था का विषय है, वहां आज भी उतने ही भक्त जा रहें है जैसे पहले पहुंच रहे थे। तो इसको चर्चा का विषय नहीं बनाना चाहिए, जांच चल रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *