![]()
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के साथ नोएडा प्राधिकरण की तर्ज पर वर्क सर्किल बनेंगे। पहले फेज में दो सर्किल बनाए जाएंगे। इन सर्किल के जरिए ही यहां विकास कराया जाएगा। जमीन अधिग्रहण के लिए पांच लेखपाल की नियुक्ति कर दी गई है। और लेखपाल को अपाइंट किया जा रहा है। सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि जिस गांव की जमीन की अधिग्रहण पहले होगा उसे सेक्टर-1 नाम दिया जाएगा। उसी के आगे फिर सेक्टर-2,3 और प्रक्रिया होगी। यानी सिस्टमेटिक तरीके से सेक्टरों को बासाया जाएगा और उसी के अनुसार सर्किल भी बांटे जाएंगे। अधिसूचित समय बाद जो भी निर्माण किया गया है उसे अवैध माना जाएगा। शासन से मिनट्स का इंतजार
सीईओ ने बताया कि डीएनजीआईआर यानी न्यू नोएडा के विकास में किसानों को भी भागीदार बनाने की योजना है। फेस-1 और फेस-2 में जमीन खरीद के लिए मुआवजा दर और 6 प्रतिशत आबादी भूखंड का लाभ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुरूप दिया जाएगा। वहीं फेस-3 और फेस-4 में मुआवजा दर के साथ 7 प्रतिशत आबादी भूखंड का लाभ यमुना प्राधिकरण के अनुरूप मिलेगा। शासन से अप्रूवल आते ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले फेज में 31 गांव में लगेगा कैंप
प्राधिकरण की ओर से न्यू नोएडा के पहले चरण में आने वाले 31 गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के जरिए किसानों और भूमिधरों को जमीन खरीद से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जमीन के कागजात और मालिकाना हक से संबंधित जानकारी भी जुटाई जाएगी। न्यू नोएडा में आने वाले कई किसान अब खुद प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर जमीन खरीद, मुआवजा और आबादी भूखंड से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। चार चरणों में विकसित होगा न्यू नोएडा
Source link
नोएडा की तर्ज पर न्यू नोएडा में बनेंगे सर्किल:गांव की जमीन लेकर बनेंगे सेक्टर, 5 लेखपाल नियुक्त, चार फेज में होगा अधिग्रहण