![]()
हापुड़ में भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक जताने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को पिलखुवा पहुंचेंगे। उनका शुक्रवार का कार्यक्रम टल गया था। शनिवार को वे कृष्णगंज, गांधी रोड स्थित लज्जा रानी गर्ग के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे। दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे तय कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:40 बजे पिलखुवा के रामलीला मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वे दोपहर 12:55 बजे लज्जा रानी गर्ग के घर पहुंचेंगे। परिजनों से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री जिले में चल रही विकास और निर्माण परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण भी करेंगे।
दौरे को लेकर सुरक्षा के साथ ट्रैफिक प्लान तैयार उपमुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का प्लान तैयार किया है। उनके पिलखुवा पहुंचने और वापस जाने के दौरान करीब दो घंटे तक शहर में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। एलिवेटेड रोड के नीचे से गुजरने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। मुख्य चौराहों और सड़कों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखी जा सके। एलिवेटेड रोड के नीचे आवाजाही रहेगी प्रभावित एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी की गई है। तय समय के दौरान एलिवेटेड रोड के नीचे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Source link
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज पिलखुवा आएंगे:भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक जताने पहुचेंगे, परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण