ट्रॉले ने कार को टक्कर मारी, 6 युवकों की मौत:धार-उज्जैन फोरलेन पर एक घायल; सभी महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे


बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सभी उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे। कार को रॉन्ग साइड से आ रहे अनियंत्रित ट्राले ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक गुजरात के बड़ोदरा के रहने वाले थे हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक गुजरात के बड़ोदरा शहर के निवासी बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे शवों और गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकाला। घायल को तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल बदनावर भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को गुजरात सूचना दे दी है और शवों को पंचनामा बनाकर बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *