![]()
जालौन में गणेश महोत्सव को लेकर उरई शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उरई के माहिल तालाब स्थित गांधी चबूतरा पर श्री गणेश मराठा मित्र मंडल द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा के समक्ष मंगलवार को विशेष आरती का आयोजन किया गया। आरती कार्यक्रम में उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की। इस दौरान श्री गणेश मराठा मित्र मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती के दौरान पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा।
गणेश प्रतिमा के दर्शन और आरती में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही से माहिल तालाब स्थित गांधी चबूतरा पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
श्री गणेश मराठा मित्र मंडल द्वारा गणेश महोत्सव को लेकर प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की आरती में श्याम जी शर्मा, सागर भाई, सत्यम, संभा जी समेत मंडल के अन्य सदस्य और भारी श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की आराधना की और प्रसाद ग्रहण किया। गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र में लगातार श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
Source link
गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे:उरई के गांधी चबूतरा पर विधायक ने की आरती, भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया