Skip to content
Thursday, October 8, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • टॉप-10 में 4 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹87,960 करोड़ घटा:एयरटेल टॉप लूजर, वैल्यू ₹28,052 करोड़ घटी; LIC की वैल्यू बढ़ी
  • business

टॉप-10 में 4 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹87,960 करोड़ घटा:एयरटेल टॉप लूजर, वैल्यू ₹28,052 करोड़ घटी; LIC की वैल्यू बढ़ी

rrshuklaji@gmail.com2 months ago01 mins


बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। इस बीच देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹87,960 करोड़ घटा है। इस दौरान टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे बड़ी ₹28,052.96 करोड़ की गिरावट देखने को मिली। इसकी वैल्यूएशन घटकर ₹12.15 लाख करोड़ रह गई है। एयरटेल के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप भी घटा है। वहीं 6 कंपनियों- LIC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक और HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू बढ़ी है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 468.42 अंक (0.60%) और NSE निफ्टी 114 अंक (0.46%) नीचे गिरकर बंद हुआ। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।

Source link

Tagged: Airtel market cap Bharti Airtel Indian Stock Market LIC Share Price Market Valuation NSE BSE News Sensex Update Stock Market News

Post navigation

Previous: World Badminton Championship Finals | China France Korea Gold Medal Race
Next: हरदोई में चोकर कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दी:घर में अकेला था, पिता आल्हा सुनने गए थे; मौत की वजह स्पष्ट नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Starlink India Launch Update | Elon Musk SpaceX Satellite Internet Ready

rrshuklaji@gmail.com9 hours ago 0

महंगाई के बीच FDs पर ज्यादा ब्याज मिलेगा:रेपो रेट बढ़ने से बैंक भी ब्याज दरें बढ़ाएंगी; जानें FD को फिर से इन्वेस्ट कैसे करें

rrshuklaji@gmail.com10 hours ago 0

Gold Silver Price Drop | IBJA Rates India Market Update 2026

rrshuklaji@gmail.com14 hours ago 0

Sensex Nifty Crash | Stock Market Update Auto Metal Shares Sell Off

rrshuklaji@gmail.com18 hours ago 0

Trending News

uttar pradesh
कानपुर में आंधी-बारिश में पेड़-होर्डिंग गिरे:साकेत नगर में पेड़ गिरने से 5 वाहन दबे, कई इलाकों की बिजली गुल रही

Recent Posts

  • कानपुर में आंधी-बारिश में पेड़-होर्डिंग गिरे:साकेत नगर में पेड़ गिरने से 5 वाहन दबे, कई इलाकों की बिजली गुल रही
  • यातायात व्यवस्था के लिए 9 सदस्यीय समिति का होगा गठन:लखनऊ में ड्रेनेज प्लान के लिए 5 करोड़ रुपए मंजूर, 10 दिन में रिपोर्ट मांगा
  • रामलला के कोठारी-भंडारी पर भी लागू हुआ ड्रेस कोड:पुजारियों की तरह पीले रंग का वस्त्र धारण करने का निर्देश
  • सपा विधायक आरके वर्मा बोले-बात सीट की नहीं, जीत की:कांग्रेस से गठबंधन पर कहा- जिताऊ प्रत्याशी हो तो सीट देने को तैयार
  • झांसी में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:छह घंटे पहले घर की दीवार फांदकर चंचल के सिर में मारी थी गोली

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.