टेबल फैन से करंट लगने से मासूम की मौत:खेलते समय फैन से छू गया हाथ, पुलिस करा रही पोस्टमार्टम


सीतापुर में गुरुवार शाम 7 बजे करंट लगने से तीन साल की मासूम की मौत हो गई। घर में खेलते समय उसका हाथ टेबल फैन से छू गया, जिसकी बॉडी में करंट उतर रहा था। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का है। खेलते-खेलते फैन से छू गया हाथ नौवा महमूदपुर गांव निवासी दौलत राम की 3 साल की बेटी मोनी गुरुवार शाम घर में खेल रही थी। गर्मी के कारण कमरे में मेज पर रखा टेबल फैन चल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्ची का हाथ फैन से छू गया। बताया जा रहा है कि फैन की बॉडी में करंट उतर रहा था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांस हादसे के बाद परिजनों ने किसी तरह बच्ची को फैन से अलग किया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऐलिया ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. कुमार गौरव ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह टेबल फैन में करंट उतरना माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *