टेंपो के सामने बंदर आने से पलटा, शिक्षमित्र की मौत:उन्नाव में मेडिकल जांच कराकर लौट रही थीं, कई अन्य यात्री भी घायल


उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में एक शिक्षामित्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को लालगंज से लौटते समय नेहस्था सातनपुर के पास हुए इस हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए। टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा ग्राम सभा दुबाई के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 43 वर्षीय शिक्षामित्र श्याम दुलारी (पत्नी बच्चू लाल) अपनी देवरानी की मेडिकल जांच कराकर लालगंज से टेंपो द्वारा घर लौट रही थीं। नेहस्था सातनपुर के पास अचानक एक बंदर सामने आ गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कई सवारियां टेंपो से गिर गईं। टेंपो का एक पहिया श्याम दुलारी की गर्दन पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई अन्य यात्री भी घायल हुए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित देवरानी की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मृतका को लालगंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लालगंज कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका श्याम दुलारी अपने पीछे एक विवाहित बेटी और एक पढ़ाई कर रहे बेटे को छोड़ गई हैं। उनके पति मेरठ में रहकर गाड़ी चलाते हैं। लालगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *