लखनऊ में लगा विशेष बिजली शिविर उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे:1 किलो वाट का लोड बढ़ाकर 10 किलो किया गया , बिल जमा होने के बाद भी 3 दिनों से बत्ती गुल


लखनऊ में सोमवार को बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लेसा के विभिन्न उपकेंद्रों पर विशेष बिजली शिविरों का आयोजन किया । बिजली शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा।अमौसी, गोमतीनगर, जानकीपुरम और लखनऊ सेंट्रल जोन के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्रों पर आयोजित किए गए। स्मार्ट मीटर से लोग परेशान शिविर में उपभोक्ता विभिन्न प्रकार की समस्याएं लेकर आए । स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही और शिकायतों के प्रति उदासीन रवैया का आरोप लगा । उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर मनमौजी ढंग से चलता है, गलत रीडिंग देता है और अचानक लोड अधिक दर्शाने लग जाता है। समस्याओं को लेकर जब शिकायत दर्ज कराते हैं, तो उनकी सुनवाई नहीं होती और उन्हें बिना किसी समाधान के लौटा दिया जाता है । उनका कहना है लापरवाही के कारण परेशान हैं और भारी बिलों का सामना करना पड़ रहा है। बिल जमा करने के बाद भी बत्ती गुल शिविर में आए शहाब ने बताया कि 3 दिनों से बिना लाइट के रह हैं। इन्होंने बताया कि बिल जमाना न होने की वजह से उनकी लाइट काट दी गई थी । इसके बाद बिल जमा किए तीन दिन हो गए हैं और अभी तक लाइट नहीं जोड़ी गई । बिना लाइट के इस भीषण गर्मी में जिंदगी गुजारना बहुत मुश्किल काम है। लाइट न होने की वजह से घर में पानी भी नहीं है , बच्चे गर्मी में बिना पंख के सो नहीं पाते सारी रात करवट बदलते हुए गुजर जाती है। फ्रिज बंद पड़ी है गर्मी में ठंडा पानी के लिए तरस रहे हैं। दूसरी बड़ी समस्या यह है कि बिना पूछे लोड भी बढ़ा दिया गया। पहले 500 वाट था अब 2 किलो वाट के दिया गया जब की हमारा इतना खर्चा भी नहीं हैं। ‘1 किलो वाट बढ़ाकर 10 किलो कर दिया’ अर्जुन गंज से आए अमन ने बताया कि उनका लोड बहुत बढ़ा दिया गया । 1 किलो वाट से बढ़ा कर 20 किलो वाट कर दिया गया । इसकी वजह से बिल भी बहुत बढ़ कर आ रहा है है। पहले 1 हजार रुपए महीना बिल आता था। लोड बढ़ने के बाद अब वही बिल लगभग 10 हजार रुपए महीना हो गया है। बढ़े हुए लोड और बिल की वजह से हम लोग परेशान हैं कई दिनों से बिजली घर के चक्कर लगा रहे हैं मगर सुनवाई नहीं हो रही है। इसी बीच तीन दिन से हमारे घर की लाइट भी काट दी गई है। बिना लाइट के गर्मी में गुजारा बहुत मुश्किल हो रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *