![]()
झांसी में एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने सीओ के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। सीओ सदर की जिम्मेदारी संभाल रहे रामवीर सिंह को सीओ सिटी बनाया गया है। वहीं, सीओ टहरौली असमा वकार को मोठ सीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास साइबर क्रामइ और कार्यालय का प्रभार भी रहेगा। इसके अलावा, ललितपुर से ट्रांसफर होकर आए रक्षपाल सिंह को सीओ टहरौली बनाया गया। वहीं, प्रिया सिंह को सीओ सदर बनाया गया है। उनके पास लाइन और यातायात की जिम्मेदारी भी रहेगी। झांसी से इन 5 CO का हुआ था ट्रांसफर अजय कुमार श्रोत्रीय को झांसी से अमरोहा लगाया गया मनोज कुमार सिंह को झांसी से प्रयागराज एएनटीएफ लगाया गया इश्तियाक अहमद को 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी से लखनऊ एसडीआरएफ लगाया गया जितेंद्र कुमार सिंह को झांसी से मैनपुरी लगाया गया लक्ष्मीकांत गौतम को झांसी से हरदोई लगाया गया ये 4 नए CO झांसी भेजे गए रत्नेश्वर सिंह को गोरखपुर से झांसी लगाया गया। रक्षपाल सिंह को ललितपुर से झांसी लगाया गया। प्रिया सिंह को कानपुर देहात से झांसी लगाया गया। सैफुद्दीन बेग को प्रयागराज से 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी लगाया गया।
Source link
झांसी में रामवीर सिंह को CO सिटी बनाया:असमा वकार मोठ, प्रिया सिंह सदर और रक्षपाल सिंह टहरौली सीओ बनाए गए