![]()
झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के दबरा गांव में एक युवक का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर बने फंदे से लटका मिला। युवक पिछले पांच दिनों से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रिंस (23) पुत्र दीनदयाल के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। परिजनों के मुताबिक, एक सप्ताह पहले वह एक रिश्तेदार की शादी में गया था, जहां उसका मोबाइल फोन खो गया था। घर लौटने के बाद उसने अपनी पत्नी अंजलि से मोबाइल देने को कहा, लेकिन मना करने पर दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे प्रिंस ट्रक पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह अपने काम पर नहीं पहुंचा। मोबाइल न होने के कारण उससे संपर्क नहीं हो सका। जब पत्नी ने ट्रांसपोर्ट कंपनी में फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि वह काम पर नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पांच दिन तक कोई सुराग नहीं मिला। चरवाहे की सूचना पर खुला राज
मृतक के बड़े भाई विकास ने बताया कि गांव के एक चरवाहे ने सूचना दी कि जंगल के अंदर एक पेड़ के पास कई कुत्ते मंडरा रहे हैं। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रिंस का शव गमछे से बने फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तीन साल पहले हुई थी शादी, एक साल का बेटा
मृतक के मामा धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रिंस की शादी तीन साल पहले अंजलि से हुई थी और उसका एक साल का बेटा पार्थ है। उन्होंने बताया कि प्रिंस के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने बड़े भाई-भाभी के साथ रहता था। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं था, जिससे इतना बड़ा कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं है। उनका मानना है कि मोबाइल फोन मिलने पर ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
Source link
झांसी में मोबाइल के विवाद में पति ने लगाई फांसी:पत्नी का मोबाइल मांग रहा था युवक, डेढ़ किलोमीटर दूर जंगला में लटका मिला शव