झांसी में तालाब में डूबने से युवक की मौत:मछली पकड़ते समय गहरे पानी गिरा, जाल में फंसने से बाहर नहीं आ पाया


झांसी में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। लगभग 16 घंटे बाद सोमवार सुबह लगभग 9 बजे गोताखोरों ने शव ढूंढ़कर बाहर निकाला। वह मछली पकड़ने गया था। तभी पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। युवक तैरना जानता था, लेकिन जाल में फंसने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बरुआसागर कस्बे का है। घर नहीं आने पर तलाश शुरू की मृतक का नाम सुनील रायकवार (31) पुत्र पप्पू रायकवार था। वह बरुआसागर के अयोध्या की टोरिया मोहल्ले का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई भगवत रायकवार ने बताया- मेरा चाचा का बेटा सुनील तालाब-नदियों से मछली पकड़कर बेचता था। रविवार शाम को वह मछली पकड़ने तालाब पर गया था। वहां पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। सुनील तैरना जानता था, लेकिन तालाब के जाल में फंसने से वह बाहर नहीं निकल पाया और डूबने से उसकी मौत हो गई। जब रात को वह घर नहीं आया तो तलाश शुरू की। उसे आखरी बार तालाब के पास देखा गया था। आज सुबह गोताखोर बुलाकर तलाश शुरू की गई। लगभग 9 बजे पानी के अंदर से सुनील का शव बरामद हो गया। पत्नी से हो गया था तलाक सुनील की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सुनील की शादी हो चुकी थी। लेकिन शादी के दो साल बाद ही उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। फिर दोनों के बीच तालाक हो गया था। सुनील अपने माता-पिता के साथ रहता था। उससे छोटा एक भाई है। बरुआसागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह का कहना है कि सुनील को मिर्गी भी आती थी। संभावना है कि मिर्गी आने से वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *