बाढ़ पीड़ितों तक पैदल पहुंचकर परिवारों को बांटी राहत सामग्री:बलिया में गंगा-सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, अजय शंकर ने बांटे राहत पैकेट


बलिया में गंगा और सरयू नदी की बाढ़ का असर लगातार बना हुआ है। जिला प्रशासन के साथ समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के निषाद पार्टी नेता अजय शंकर पाण्डेय ‘कनक’ शुक्रवार को अपने साथियों के साथ बाढ़ प्रभावित सुल्तानपुर पहुंचे। वह पैदल बाढ़ का पानी पार कर पीड़ित परिवारों तक पहुंचे और सैकड़ों परिवारों को राहत पैकेट वितरित किए। आटा-चावल समेत जरूरी सामान बांटा राहत पैकेट में आटा, चावल, तेल, सोयाबीन, नमक, मसाला और मोमबत्ती समेत रोजमर्रा की जरूरत का सामान शामिल था। बाढ़ के बीच राहत सामग्री मिलने पर प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली। अजय शंकर पाण्डेय ‘कनक’ ने बताया कि बाढ़ राहत सामग्री वितरण का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी प्रभावित परिवारों तक मदद नहीं पहुंच जाती। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर के बाद अगले दिन दूसरी और उसके बाद तीसरी जगह राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। प्रयास है कि कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार मदद से वंचित न रहे। मंत्री के निर्देश पर राहत अभियान कनक पाण्डेय ने बताया कि निषाद पार्टी के नेता और राज्य सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सभी बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचकर हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत वह अपने साथियों के साथ राहत अभियान में जुटे हैं। इस दौरान शम्भूकांत तिवारी, नीरज पाण्डेय, योगेश पाण्डेय, कुंदन पाण्डेय, गोलू पटेव, सतीश गुप्ता और भुआल तिवारी मौजूद रहे। गंगा-सरयू का जलस्तर अभी खतरे के ऊपर शुक्रवार को गंगा नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ, लेकिन नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं सरयू नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है और वह भी खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *