![]()
झांसी में ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से 24.90 लाख रुपए की डकैती के मामले में फरार तीसरे आरक्षी नीरज राजपूत को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर 12 हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि गणेश विहार कॉलोनी निवासी ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी किशन पांचाल से हुई 24.90 लाख रुपए की डकैती में तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई थी। इनमें आरक्षी राघवेंद्र राजपूत और मनोज कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार को तीसरे आरोपी आरक्षी नीरज राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। राघवेंद्र के बुलावे पर झांसी पहुंचा था नीरज पूछताछ में नीरज ने पुलिस को बताया कि वह छुट्टी पर अपने गांव दतिया गया हुआ था। इसी दौरान आरक्षी राघवेंद्र राजपूत का फोन आया, जिसने उसे झांसी बुलाते हुए कहा कि केवल आधे घंटे का काम है और किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। राघवेंद्र के कहने पर वह वर्दी पहनकर झांसी पहुंच गया। नीरज के मुताबिक, झांसी पहुंचने के बाद उसे सीधे घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद वह वापस अपने गांव लौट गया। बाद में राघवेंद्र के कहने पर उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया, ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। सात आरोपी गिरफ्तार, 24.50 लाख रुपये बरामद
पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता खुशीपुरा निवासी सूर्यांश यादव, आरक्षी राघवेंद्र राजपूत, गौरव यादव, सुखबीर सिंह, सूरज सिंह, आरक्षी मनोज कुमार और नीरज राजपूत समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के कब्जे से अब तक 24.50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर पुलिस अब सूर्यांश यादव के मौसेरे भाई अंकित यादव की तलाश में जुटी है, जो इस मामले में अभी फरार चल रहा है। इसके अलावा सट्टा कारोबार से जुड़े सतना निवासी नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी की तलाश में भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Source link
झांसी में डकैती कांड का तीसरा आरोपी सिपाही गिरफ्तार:साथियों के साथ मिलकर ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से की थी 24.90 लाख की डकैती