नेहरूनगर उपकेंद्र में छिपकली से हुआ फाल्ट:ललितपुर में बुढ़वार समेत कई गांवों की दो घंटे बिजली रही बाधित


ललितपुर के नेहरूनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार दोपहर एक बजे एक छिपकली के कारण फाल्ट हो गया। इससे बुढ़वार, नेहरूनगर, राजघाट जल निगम और बैरावट जल निगम समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। उपकेंद्र में कर्मचारी बैठे थे, तभी दोपहर एक बजे बीसीबी मशीन से धुआं उठने लगा। इसके बाद तत्काल बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीसीबी मशीन को खोलकर देखा तो उसमें एक छिपकली मिली। बताया गया कि छिपकली के घुसने से ही मशीन में फाल्ट हुआ था। विद्युत कर्मियों ने फाल्ट को ठीक किया, जिसके बाद शाम तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *