झांसी में आज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट: तापमान में आएगी गिरावट, अभी झांसी में 35 डिग्री टेम्परेचर, तेज धूप – Jhansi News

झांसी में आज आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट।

झांसी में गुरुवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम विभाग ने जिले में आंधी, बारिश तथा बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।

.

फिलहाल झांसी का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो दोपहर तक 36 डिग्री सेल्सियस तक ही जाने की आशंका है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज झांसी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

विभाग ने 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून तक झांसी और आसपास के क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जबकि मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *