झगड़े के बाद युवक की लाश नाले में मिली:झांसी में बेटी बोली- मारपीट से आहत थे पिता, धक्का देकर नाले में गिराया


झांसी में एक युवक की लाश घर से लगभग 7 किलोमीटर दूर नाले में मिली है। मंगलवार सुबह वह घर से निकले थे। शाम लगभग 5:30 बजे पत्नी और फिर बेटी से फोन पर बात की। इसके बाद रात लगभग 10 बजे नाले में उनका शव मिला। मृतक की बेटी ने कहा- पिता को मोहल्ले के एक परिवार से रास्ते में ट्रैक्टर खड़े करने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि दो भाईयों ने पिता से मारपीट कर कर दी। आहत होकर पिता घर से निकले थे। ये एक्सीडेंट नहीं है, उनको जानबूझकर धक्का देकर नाले में गिराया गया है। पूरा मामला चिरगांव कस्बे का है। पुलिस का कहना है कि नशे में पैर फिसलने से युवक नाले में गिर गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 3 तस्वीरें अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए धनश्याम राजपूत (53) पुत्र गोपाल राजपूत शाहजहांपुर के छपार गांव के रहने वाले थे। वह खेती किसानी करते थे। उनकी दो बेटी प्रगति (26), प्रज्ञा (24) और एक बेटा सक्षम (14) है। पत्नी किरन टीचर है। बेटी प्रज्ञा राजपूत ने बताया- 9 अगस्त को पिता धनश्याम राजपूत ई-रिक्शा से खाद लेकर आए थे। मोहल्ले में रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा था। इस वजह से ई-रिक्शा निकल नहीं पा रहा था। जब पिता ने ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो ट्रैक्टर मालिक विवाद करने लगा। अगले दिन मालिक और उसके भाई ने पिता से मारपीट कर दी। इससे पिता आहत थे। आखरी बार बेटी से बात की बेटी प्रज्ञा ने बताया- मंगलवार सुबह पिता घर से निकले थे। उनको डर था कि वापस घर गए तो आरोपी जान से मार देंगे। शाम लगभग 5 बजे मां किरन से बात की। इसके बाद बहन प्रगति को कॉल लगाया। उनके लास्ट शब्द थे कि मर सकते हैं, उनके उनके हाथों नहीं मरना चाहते हैं। रात लगभग 10 बजे कॉल आया कि पिता को चिरगांव में गैस एजेंसी के पास नाले में शव पड़ा है। बेटी का आरोप है कि ये एक्सीडेंट नहीं है। उनको जानबूझकर धक्का देकर नाले में गिराया गया है। पिता के दोस्त के घर के पास ही लाश मिली है। साजिश में और भी लोग शामिल हैं। डूबने से मौत हुई है चिरगांव थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि घनश्याम राजपूत नशे की वजह से पैर फिसलने से नाले में गिर गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *