फतेहपुर| उक्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। योग शिक्षक राहुल कुमार यादव ने छात्रों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। सहायक अध्यापक सुमंत कुमार और सहायक आचार्य तरुण कुमार मंडल ने गतिविधियों में सहयोग किया। रविंद्र कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। योग के लाभों पर जानकारी ली। राहुल कुमार यादव ने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है। मन शांत होता है। एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
Source link
जोरडीहा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में योग दिवस पर कार्यक्रम