सहारनपुर में मुठभेड़ में गोकश के पैर में लगी गोली:गन्ने के खेत में कर रहा था गौकशी, पुलिस को देखकर कर दी फायरिंग,जिंदा गोवंश बरामद


सहारनपुर में देर रात पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। गन्ने के खेत में गौकशी करने की तेरी के रहा था। तभी पुलिस वहां पहुंची। गोकश ने पुलिस को देखकर गोली चला दी और भागने लगा। पुलिस को काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें गोकश के पैर पर गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला थाना चिलकाना क्षेत्र का है। सीओ सदर मुकेश त्यागी ने बताया कि थाना चिलकाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम औरंगजेबपुर से घाटेड़ा जाने वाले मार्ग पर एक ट्यूवेल के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घाटेड़ा के जंगल में गन्ने के खेत के भीतर एक व्यक्ति गौकशी की घटना को अंजाम दे रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरशद उर्फ बुम्बा पुत्र नानू निवासी ग्राम बुढ्ढाखेड़ा, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण, 500 रुपये नकद तथा एक जिंदा गोवंश बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी अरशद उर्फ बुम्बा दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सहारनपुर जनपद के विभिन्न थानों में गौकशी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में नौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *