जूही में महिला डेंटिस्ट ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:10 दिनों से डिप्रेशन में थीं, बेटी को स्कूल भेजने के बाद दी जान


जूही थानाक्षेत्र में डिप्रेशन में चल रही महिला डेंटिस्ट ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय बेटी स्कूल गई थी, जबकि उनके डेंटिस्ट पति सो रहे थे। नींद खुलने पर जब वह कमरे में पहुंचे तो पत्नी को फंदे से उतारकर पास के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची जूही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। डेंटिस्ट पति ने फंदा से लटकते देखा शव जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहने वाले आशीष गुप्ता डेंटिस्ट हैं और उनका रायपुरवा में क्लीनिक हैं। परिवार में बेटी धानी गुप्ता है जो नौवीं की छात्रा है। डा. आशीष ने बताया कि उनकी 42 वर्षीय पत्नी तरुणा गुप्ता भी डेंटिस्ट थीं, वह भी उनके साथ ही प्रैक्टिस करती थीं। डा. आशीष ने बताया कि तरुणा बीते करीब 10 दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। शुक्रवार सुबह पत्नी ने बेटी धानी को तैयार कर स्कूल भेजा और कुत्ते को भी टहलाने ले गई। सुबह वह सोकर उठे तो तरुणा फंदे पर लटकते मिली, जिन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि परिजनों ने डिप्रेशन के चलते आत्महत्या की बात कही है, मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *