![]()
काकोरी थाना क्षेत्र के चकौली अंडरपास के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दरोगा सोनू निगम की मां सावित्री देवी और उनके ताऊ शेर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दरोगा सोनू निगम और उनके साथी संदीप भाटी मामूली रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक कार संख्या यूपी-20 बीयू-2666 में चार लोग सवार थे। सभी बुलंदशहर से मोहनलालगंज की ओर जा रहे थे। बताया गया कि परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। चकौली अंडरपास के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दरोगा सोनू निगम की मां सावित्री देवी और उनके ताऊ शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दरोगा सोनू निगम, जिनकी तैनाती थाना नाहटौर, जनपद बिजनौर में है। संदीप भाटी को भी चोटें आईं। सोनू निगम अपने ताऊ का इलाज के लिए केजीएमयू स्थित ट्रॉमा सेंटर/अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य करा दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के कारण मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Source link
लखनऊ में हादसा, दरोगा के मां-ताऊ की मौत:बुलंदशहर से आ रहे थे, दरोगा समेत 2 की हालत नाजुक