लखनऊ में VIP मूवमेंट आज:सुबह 8 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन, एयरपोर्ट और चारबाग जाने से पहले देखें रूट


लखनऊ में शनिवार को वीआईपी मूवमेंट के चलते सुबह 8 बजे से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में समयानुसार डायवर्जन लागू किया है। ऐसे में एयरपोर्ट, चारबाग और हजरतगंज की ओर जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर जाने से बचें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि जाम की स्थिति न बने। ये रहेंगे प्रमुख डायवर्जन – दरोगाखेड़ा, स्कूटर इंडिया और नादरगंज से अमौसी एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहनों को किसान पथ होते हुए रायबरेली रोड से भेजा जाएगा। – अमौसी से नीलम फार्मेसी तिराहा, कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन, पिकेडली और अवध चौराहे की ओर जाने वाले वाहन शहीद पथ से होकर जाएंगे। – रॉयल होटल चौराहे से अटल चौक की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें सिसेंडी डीएसओ चौराहे के रास्ते भेजा जाएगा। – एवरेडी तिराहे और भूसामंडी से मवैया की ओर जाने वाले वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बालाजी मंदिर मार्ग से होकर निकलेंगे। – नाका चौराहे से पानदरीबा की ओर आने वाले वाहन डीएवी डिग्री कॉलेज और राजेंद्र नगर मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। – लाटूश रोड-बांसमंडी तिराहे से गुप्ता तिराहे की ओर जाने वाले वाहन नाका चौराहा और राजेंद्र नगर होकर जाएंगे। – राजेंद्र नगर से राणा प्रताप तिराहे की ओर आने वाले वाहनों को नाका चौराहा होकर जाना होगा। – अशोक लाट चौराहे से बर्लिंगटन चौराहे की ओर जाने वाले वाहन लाटूश रोड का उपयोग करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *