जुलूस-ए-मोहम्मदी में DJ, डांस और विदेशी झंडों से बचें:मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, असलहों-नकली तलवारों के प्रदर्शन और हुड़दंग से भी परहेज की अपील


बरेली में 26 अगस्त को ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवा जारी किया है। इसमें जुलूस के दौरान DJ, बाजे, नाच-गाने, हुड़दंग, विदेशी झंडे और असलहों के प्रदर्शन को नाजायज बताते हुए इनसे बचने की अपील की गई है। डीजे को बताया नाजायज
मुस्तफा नगर, बरेली जंक्शन निवासी नसीर अहमद नूरी ने मौलाना से जुलूस-ए-मोहम्मदी में DJ के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में जारी फतवे में कहा गया है कि जुलूस को गैर-शरई कामों से पाक-साफ रखा जाए। अंजुमन और मुस्लिम नौजवान DJ लेकर जुलूस में न आएं। विदेशी झंडे लगाने से भी बचने की अपील
मौलाना ने जुलूस में दूसरे देशों के झंडे और बैनर लगाने से बचने को कहा है। उन्होंने भारतीय झंडा तिरंगा लगाने की अपील की। साथ ही हरे झंडे, चांद-सितारे और तलवार वाले झंडों को विदेशी मुल्कों के झंडे बताते हुए इन्हें लगाने से परहेज करने की बात कही। नकली तलवारें लहराने पर भी रोक
फतवे में जुलूस के दौरान नकली तलवारें लहराने और असलहों का प्रदर्शन करने से भी बचने को कहा गया है। मौलाना ने कहा कि रास्तों में टोली बनाकर इस तरह का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। नौजवानों से ट्रिपल राइडिंग, तेज आवाज में शोर-शराबा और यातायात प्रभावित करने वाली गतिविधियों से भी बचने की अपील की गई है। दूसरे समुदाय की भावनाओं का रखें ख्याल
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाला जाए। ऐसा कोई काम न किया जाए जिससे दूसरे समुदाय के लोगों को परेशानी हो या उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने जुलूस को शरीअत की रोशनी में मिसाली बनाने और पैगंबर-ए-इस्लाम की रहमत व भाईचारे की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने की अपील की। DJ से नुकसान का भी दावा
मौलाना ने कहा कि पिछले वर्षों में DJ की वजह से कई घटनाएं हुई हैं। तेज आवाज से रास्तों के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कमजोर दिल और बीमार लोगों का हवाला देते हुए DJ के इस्तेमाल से पूरी तरह बचने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *