ललितपुर में दो ज्वैलर्स के यहां GST टीम का छापा:अलंकार और डीएल ज्वैलर्स में खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले, देर शाम तक चली जांच


ललितपुर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे जीएसटी विभाग की एसआईवी टीम ने दो ज्वैलर्स के यहां छापा मारा। टीम ने अलंकार ज्वैलर्स और डीएल ज्वैलर्स में खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की। यह कार्रवाई शाम 4 बजे तक जारी रही। झांसी से आई जीएसटी टीम ने शाही रोड स्थित सावरकर चौक के पास इन दोनों प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। टीम में शामिल अधिकारियों ने खरीद-बिक्री से जुड़े सभी दस्तावेजों को खंगाला। यह कार्रवाई ज्वॉइंट कमिश्नर मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। टीम में डिप्टी कमिश्नर पुनीत अग्निहोत्री और जीएसटी विभाग के अन्य अधिकारी भी शामिल थे। छापे के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *