जुड़वा बेटियों के हत्यारे पिता का टॉचर्र..पत्नी ने सुनाई आपबीती:कहा- लव मैरिज के बाद सब ठीक था, फिर नशे में मुझे पीटते; शक करते, VIDEO


कानपुर में रविवार तड़के 45 साल के पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। बेटियों की हत्या के बाद बदहवास मां रेशमा (40) ने रोते हुए पुलिस से कहा- पति को आज ही फांसी दे दी जाए। भास्कर से बातचीत में वह पति के टॉर्चर को सुनाते हुए रोने लगी। कहा- 2014 में हम दोनों ने लव मैरिज की थी। कुछ दिन सब ठीक रहा। फिर शराब के नशे में पति शशि रंजन मिश्रा रोज पीटने लगे। वो नींद की गोलियां भी खाते थे। उन्हें मुझ पर शक था, इसलिए उन्होंने घर में एंट्री गेट से लेकर किचन और बेडरूम तक में CCTV लगवाए हैं। मुझे अपने कमरे में घुसने नहीं देते थे। दोनों बेटियों को अपने साथ रखते थे। अक्सर कहते थे कि तुम बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं बेटियों को पाल लूंगा। शशि रंजन की मां की कुछ महीनों पहले मौत हो गई थी। तब से वह बार-बार कहते थे कि मेरी मम्मी मर गई हैं। अब मैं भी मरना चाहता हूं। दोनों बेटियों को साथ लेकर जाऊंगा। तुम अपने बेटे को पालना। ऊपर क्लिक कर देखिए VIDEO…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *