जुए के फड़ पर तीन गिरफ्तार:4200 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद, पुलिस ने की कार्रवाई


आगरा में ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने जलेसर रोड पर केएमडी अस्पताल के सामने झुग्गियों के पीछे चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4200 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम टेढ़ी बगिया चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हाथरस रोड पर केएमडी अस्पताल के सामने सड़क किनारे बनी झुग्गियों के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी की। पुलिसकर्मियों ने झुग्गियों से लगभग 50-60 कदम पहले वाहनों की आड़ लेकर निगरानी शुरू की। टीम ने वहां बैठे लोगों की बातचीत सुनी, जिसमें वे ताश के पत्तों पर रुपये की बाजी लगाने की बात कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को मौके से पकड़ लिया। इनकी पहचान पवन विहार कॉलोनी, टेढ़ी बगिया निवासी अश्वनी शर्मा (27), ग्राम परिहार, थाना खंदौली निवासी संदीप कुमार (23) और पवन विहार कॉलोनी, टेढ़ी बगिया निवासी रवि चौधरी (28) के रूप में हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस को 4200 रुपये नगद और ताश के पत्ते मिले। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने जुआ खेलने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि सुनसान जगह होने के कारण वे यहां चोरी-छिपे जुआ खेलते थे। जुआरियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु सैनी, विक्रांत कुमार, कांस्टेबल अमित, मनोज और रवि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *